जापान की तकनीकी भी दिखेगी
जापान ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काफी काम किया है। उनकी मशीनें भी इस वर्ल्ड कांफ्रेंस में प्रदर्शित की जाएंगी। सभी देशों को इसके लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है। विभिन्न कारणों से नदियां जब रास्ता बदलती हैं, तो इससे भी काफी जन-धन की हानि होती है। इस पर भी सम्मेलन में विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें...Tehri: भारी बारिश से उफान पर आया गदेरा, लहरों के बीच फंसे धनोल्टी घूमने आए करीब 50 पर्यटक, ऐसे बची जान
आपदाओं की दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठीं वर्ल्ड कांफ्रेंस में विश्वभर के विशेषज्ञ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग प्रतिभाग करेंगे। -प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट