फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों को सिर्फ सुझाव का अधिकार: आईएएस अफसरों को स्व-मूल्यांकन कर 22 अप्रैल तक एसीआर वेबसाइट पर दर्ज करने के निर्देश

Tue, 12 Apr 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कार्मिक विभाग ने अधिकारियों को वर्ष 2021-22 में अपना स्वयं मूल्यांकन एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों की वार्षिक प्रविष्टियों पर प्रतिवेदक/समीक्षक अधिकारी के रूप में अपना मंतव्य वेबसाइट पर अविलंब अंकित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
आईएएस : भारतीय प्रशासनिक सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्मिक विभाग ने उत्तराखंड में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसरों की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) स्पेरो वेबसाइट पर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी के निर्देश पर इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों, अपर सचिवों, मंडलायुक्तों व सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की एसीआर 24 अप्रैल 2022 तक अंकित होनी आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वर्ष 2021-22 में अपना स्वयं मूल्यांकन एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों की वार्षिक प्रविष्टियों पर प्रतिवेदक/समीक्षक अधिकारी के रूप में अपना मंतव्य वेबसाइट पर अविलंब अंकित करें। इसके बाद कार्मिक विभाग मुख्यमंत्री व मंत्रियों का मंतव्य प्राप्त कर वार्षिक प्रविष्टि को पूरा कराएगा।

ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए

अभी मंत्री सिर्फ सुझाव दे सकते हैं

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विभागीय सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार मांग रहे हैं, लेकिन नियमों में अभी उनकी एसीआर पर मंत्री के मंतव्य का ही प्रावधान है। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से वह संबंधित अधिकारी की एसीआर पर अपना कमेंट लिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें