फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिसंपत्तियों की जीपीएस मैपिंग कराने के निर्देश, सहकारिता सचिव ने किया सहकारी बाजार का दौरा

Thu, 31 Oct 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

सहकारिता सचिव ने एस्लेहाल के जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जीर्णोद्धार से न केवल बाजार के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की गंभीर समस्या का भी समाधान होगा।
विज्ञापन
बैठक करते मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर बुधवार दोपहर सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर ने दून सहकारी बाजार लिमिटेड के एस्ले हॉल का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को समस्त कोऑपरेटिव की परिसम्पत्तियों की सूची बनाकर जीपीएस मैपिंग के निर्देश दिए।

1928 में निर्मित एस्ले प्रतिष्ठान क्षेत्र के वाणिज्यिक परिदृश्य का एक अनिवार्य हिस्सा है, लेकिन पिछले कुछ साल से इसकी हालत खस्ता हो है। सहकारिता सचिव ने एस्लेहाल के जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जीर्णोद्धार से न केवल बाजार के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की गंभीर समस्या का भी समाधान होगा। प्रस्तावित निर्माण से पार्किंग की मुश्किलें कम होंगी और आने वालों को अधिक सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute: धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा, संवेदनशील स्थानों पर नजर
विज्ञापन


इन उद्देश्यों के लिए अतिरिक्त रजिस्ट्रार इरा उप्रेती, उप रजिस्ट्रार भूपेंद्र गोयल, सहकारी बाजार के प्रशासक डॉ. बीएस मनराल और सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट को परियोजना के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। जावलकर ने उत्तराखंड राज्य संघ लिमिटेड की 3.11 एकड़ जमीन पर जीएमएस रोड में बने दो बड़े गोदामों का निरीक्षण भी किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें