फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध क्रय की गई भूमि पर मदरसे के निर्माण पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार के वार्ड नंबर दो लोगों ने सहकारी समिति के पीछे अवैध से क्रय भूमि पर मदरसे के निर्माण का आरोप लगाया है। लोगों ने एसडीएम से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम को दिए ज्ञापन में वार्ड नंबर दो के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेशविला रोड निवासी विजय सेठी ने इस्लामिया एजुकेशन ट्रस्ट को भूमि बेची है। बताया कि यह भूमि जोहरा बेगम की थी। इसमें एक हिस्सा चिरंजीलाल, दूसरा हिस्सा मस्जिद, विकासनगर और तीसरा हिस्सा भूरा सुनार को वर्ष 1914 में दिया गया था। बताया कि इसमें विजय सेठी का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाया कि इस्लामिया एजुकेशन ट्रस्ट 15 लाख रुपये देकर भूमि को खुर्द-बुर्द कर अवैध मदरसे का निर्माण कर रहा है। कहा कि अगर ऐसा हुआ हिंदू समाज को पलायन करना पड़ेगा। वहीं, दोनों समुदायों में विवाद भी हो सकता है। एसडीएम विनोद कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज जायसवाल, तरूण ध्यानी, धर्मेंद्र, राजेंद्र, विरेंद्र, राजकुमार, हनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें