फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता परखने को होगा औचक निरीक्षण

Thu, 03 Mar 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता की परख और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अब औचक निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। बृहस्पतिवार को विद्यालयी शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने बैठक लेते हुए सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी जगहों पर गुणवत्ता पर ध्यान रखें।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में विद्यालयी शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने बैठक ली। बैठक में सबसे पहले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और चमोली का सर्व शिक्षा अभियान का पूरा ब्यौरा पेश किया गया।

लिखी जाएगी गोपनीय आख्या
शिक्षा सचिव पांडियन ने निर्देश दिए कि अब हर विद्यालय में गुणवत्ता परख के लिए औचक निरीक्षण होगा। इस दौरान अगर कहीं लापरवाही सामने आई तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ गोपनीय आख्या उनके रिकॉर्ड में लिख दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही संबंधित जिले के सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। दूसरी ओर, यह भी कहा गया कि जो अध्यापक इस ओर अच्छा काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में भारी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें