पतंजलि समूह के नूडल्स में कीड़े मिलने के मामले में बाद बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि के नूडल्स में कीड़े मिलने का मामला सामने आने पर विभाग गंभीर है। इस बारे में सैंपल भरकर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
डामकोठी पर बुधवार को पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के सामने बागी होकर चुनाव लड़ रहे दावेदारों का मन टटोलने आए सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पतंजलि योगपीठ के नूडल्स में कीड़े मिलने तथा गुणवत्ता को लेकर कुछ शिकायतें मीडिया में आ रही हैं।
ये शिकायतें यदि सही है तो वाकई गंभीर मामला है। सरकार खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों से इन नूडल्स के सैंपल भरवाकर उनकी जांच करवा रही है। यदि इनमें गड़बड़ मिली तो कार्रवाई होगी।