फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंड से बिछड़ी घायल हथिनी अब जंगलों में भटक रही

Mon, 20 Nov 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल)
विज्ञापन
elephent - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झुंड से बिछड़ी घायल हथिनी इस दिनों कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के सीमावर्ती जंगलों में घूम रही है।
विज्ञापन


 कई बार वह जंगल से बाहर गांव तक पहुंचने लगी है। वह लोगों पर हमला भी कर सकती है। इसलिए ग्रामीणों से इन क्षेत्रों में सावधानी बरतने को कहा गया है। वनकर्मियों ने घायल हथिनी का प्राथमिक उपचार, निगरानी शुरू कर दी है।

सीटीआर के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि घायल हथिनी कार्बेट पार्क के झिरना, ढेला समेत तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फांटो, आमपोखरा रेंज में घूम रही है। इसके पेट में घाव हैं। उसमें कीड़े पड़े हैं। इस कारण वह काफी कमजोर हो गई है।
विज्ञापन


रविवार को जंगल में लेटी थी। उसके उपचार के लिए डॉक्टरों की तलाश की गई लेकिन कोई नहीं मिल सका। इसलिए वनकर्मी स्वयं प्राथमिक उपचार में जुट गए। हाथी को 10 किलो गुड़, 20 लीटर पानी जग से पिलाया गया।
विज्ञापन


रस्सियों के सहारे से उसे बैठाया गया। बैठने के कुछ घंटों बाद हथिनी जंगल की ओर चली गई। इस पर दोनों प्रभाग के वनकर्मी नजर रख रहे हैं। निदेशक मेहरा ने बताया कि जब कोई बीमार हाथी स्वस्थ नहीं हो पाता तो हाथी उसे अपने झुंड से निकाल देते हैं। इस घायल हथिनी के साथ भी शायद ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें