शतक लगा रही सब्जियां, लोग परेशान
मंडी में जहां लहसुन के दाम 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं प्याज भी 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा आलू के दाम 40 रुपये तो गोभी 100 रुपये और शिमला मिर्च 100 रुपये, तुरई 70 रुपये, लौकी 80 रुपये, टमाटर 60 रुपये, खीरा 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: भारी बारिश...टिहरी, चमोली में नदियों का जलस्तर का बढ़ा, बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में बंद
कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी का तेलों के दामों पर पड़ा असर
आढ़त बाजार देहरादून के थोक व्यापारी विनोद कुमार गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से करीब 15 दिन पहले क्रूड ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि रिफाइंड ऑयल पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 35.7 प्रतिशत कर दी गई है। जिससे खाद्य तेलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।