पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा
शहरी क्षेत्र की महंगाई की दर 7.05 प्रतिशत आंकी गई, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। उत्तराखंड के बाद तेलंगाना, हरियाणा, केरल, झारखंड की महंगाई दर अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, मांस, मछली, तेल, वसा, सब्जी सस्ती हुई, जबकि अनाज व उससे बने उत्पाद, अंडा, दूध व उससे निर्मित उत्पाद, मसाले, दालें, कपड़ा, ईंधन महंगे हुए।
उत्तराखंड के शहरों और गांवों में महंगाई दर
माह व वर्ष ग्रामीण शहरी कुल
अप्रैल 23 5.45 7.05 6.04
अप्रैल 22 6.53 5.21 6.04
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की एक-एक इंच भूमि का हिसाब जुटाएगी सरकार, पूरे राज्य का जीआईए मैप किया जाएगा तैयार
दिसंबर 22 और जनवरी 23 में महंगाई दर
माह महंगाई दर
दिसंबर 6.31
जनवरी 6.37
सबसे अधिक महंगाई दर वाले 10 राज्य
राज्य महंगाई दर (% में)
1. उत्तराखंड 6.04
2. तेलंगाना 6.02
3. हरियाणा 5.68
4. केरल 5.63
5. झारखंड 5.62
6. तमिलनाडु 5.61
7. राजस्थान 5.41
8. बिहार 5.33
9. उत्तरप्रदेश 5.29
10. आंध्रप्रदेश 5.18
नोटः अप्रैल 2023 में भारत की महंगाई की दर 4.7 प्रतिशत आंकी गई।