फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा सील होने से दिन भर रहा सन्नाटा, 5 बजे के बाद शुरू हुई आवाजाही

Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

निकाय चुनाव के चलते रविवार को भी भारत-नेपाल सीमा सील रही और दोनों देशों के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहा। सीमा पर एसएसबी और सीआईएसएफ के अलावा पुलिस फोर्स तैनात रही। शनिवार से शुरू हुआ यह प्रतिबंध रविवार शाम पांच बजे हटाया गया।

विज्ञापन


चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से शासन के आदेश पर प्रशासन ने शनिवार सुबह से ही भारत-नेपाल सीमा सील कर दोनों देशों के बीच आवाजाही प्रतिबंधित कर दी थी। रविवार शाम पांच बजे तक सीमा पूरी तरह सील रही।

इधर, मां पूर्णागिरि के दर्शन उपरांत नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने वाले कई श्रद्धालुओं को सीमा सील के चलते बॉर्डर से लौटना पड़ा। पंजाब सीमा से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के बाद प्रदेश सरकार से मिले आदेश पर मतदान के एक दिन पहले शनिवार सुबह से ही सीमा सील कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बनबसा से लगी भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा चुनाव संपन्न होने तक पूर्णतया सील रही। इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से सीमा क्षेत्र पर खास चौकसी बरती जा रही थी। चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार देर शाम सीमा खोल दी गई। इससे दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों ने राहत की सांस ली।

थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव संपन्न होने के बाद शाम पांच बजे सीमा खोल दी गई। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को चार विदेश पर्यटकों ने पासपोर्ट, वीजा की जांच के बाद सीमा पर आवागमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें