फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास जल्द, इस बार को होगी खास तैयारी

Thu, 31 Aug 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
indo nepal army combined training
विज्ञापन
भारत-नेपाल सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास (बारहवां सूर्यकिरण) का आयोजन तीन से 16 सितंबर तक नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस) में किया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय सेना की पंचशूल ब्रिगेड के अंतर्गत स्थित कुमाऊं स्काउट्स बटालियन का चयन इस बार अभ्यास के लिए किया गया है। युद्धाभ्यास में भारत एवं नेपाल सेना के लगभग 300 जवान भाग लेंगे, जो दोनों देशों में लंबे समय से सक्रिय राष्ट्र विद्रोही ताकतों के खिलाफ कार्रवाई एवं आतंकवाद निरोधक गतिविधियों/अभियानों से प्राप्त अनुभव साझा करेंगे।

सूर्य किरण अभ्यास, युद्धाभ्यास की एक शृंखला है, जो प्रत्येक वर्ष भारत और नेपाल में आयोजित की जा रही हैं। सूर्य किरण अभ्यास भारत द्वारा अन्य देशों के साथ होने वाले सैन्य अभ्यासों से इसलिए अलग है, क्योंकि इसमें अधिकतम सैन्य बल शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

indo nepal army combined training
कुमाऊं स्काउट्स के कर्नल ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य भारत-नेपाल सेना के मध्य पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद निरोधक अभियानों में आपसी तालमेल को और बेहतर करना है। इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन के विषय को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस साझा अभ्यास से न केवल आपसी समझ और अनुभव का आदान-प्रदान होगा, वरन यह अभ्यास साझा सैन्य संबंधों को बढ़ाएगा, जो दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने में मददगार सिद्ध होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें