फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तराखंड मे चलेगी इंदिरा की सरकार

Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश रावत की जगह अब इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड की नई 'मुख्यमंत्री' होंगी और सीएम स्तर पर पत्रावलियों के निस्तारण का काम सीएम के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू देखेंगे।
विज्ञापन


चौंकिए नहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी कुछ दिन और दिल्ली एम्स में ही भर्ती रहेंगे।

इसी के मद्देनजर उन्होंने सरकार के स्तर पर अस्थाई रूप से कार्य विभाजन भी कर दिया है।

सीएम ने ‌लिए यह फैसले

फिलहाल सीएम की वापसी तक वरिष्ठ मंत्री इंदिरा हृदयेश ऐसे सभी नीतिगत मामलों को निस्तारण करेंगी जो कि दो या दो से अधिक विभागों से जुड़े हैं।

सीएम स्तर पर पत्रावलियों के निस्तारण का काम सीएम के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू करेंगे। इसके अलावा सीएम स्तर पर पत्रावलियों के निस्तारण का काम सीएम के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू करेंगे।

सीएम के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम ने अपने दैनिक कार्यों के लिए तत्काल प्रभाव से दो निर्णय लिए हैं।

वरिष्ठ मंत्री इंदिरा ह्दयेश लेंगी निर्णय

शासन के समक्ष आने वाले ऐसे सभी मामलों को, जिनमें अंतर मंत्रिमंडलीय परामर्श या निर्णय की जरूरत है, उनका निस्तारण मुख्य सचिव की सलाह पर वरिष्ठ मंत्री इंदिरा ह्दयेश करेंगी।

राज्य कर्मचारियों के किसी प्रकार के विवाद को निपटाने के लिए भी इंदिरा को ही अधिकृत किया गया है।

वह मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के परामर्श पर जो भी उचित हो, अधिकार स्वरूप निर्णय ले सकेंगी।

शासन स्तर पर ऐसे मामले जिनमें सीएम का परामर्श लिया जाना है, उन्हें भी इंदिरा को निपटाने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

चंदन सिंह जीना को सौंपे जाएंगे प्रत्यावेदन

सीएम ने यह निर्देश भी दिया है कि ऐसे तमाम प्रत्यावेदन जो कि सीएम को भेजे जाते हैं।

सीएम के आवास पर ओएसडी चंदन सिंह जीना को सौंपे जाएंगे (बुधवार व शनिवार को नहीं) और ऐसी सभी पत्रावलियों का निस्तारण, अनुश्रवण सीएम के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह संधू ही करेंगे।

सुरेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में एक वरिष्ठ मंत्री शासन के समक्ष आने वाले महत्वपूर्ण मामलों का संज्ञान लेकर विधिवत कार्यवाही करने के लिए देहरादून में मौजूद रहेंगे।

इसका कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें