फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant: इंडिगो कर्मी ने जहर खाकर दी जान, चोरपुलिया में पेड़ के नीचे चबूतरे के पास पड़ा मिला शव

Fri, 14 Apr 2023 09:22 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट

सार

सुबह बाजार खुला तो एक दुकानदार ने चबूतरे के पास एक शव के पड़े होने की सूचना सभासद को दी। सभासद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे। पता चला कि युवक अविवाहित था और इंडिगो कर्मी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट पर कार्यरत एक इंडिगो कर्मी ने चोरपुलिया (जौलीग्रांट) में जहर खाकर जान दे दी। शव के पास सल्फास का एक पैकेट और फसलों पर छिड़कने वाला कीटनाशक का पैकेट व मृतक का बैग मिला है। मौके से कोई सोसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन


मृतक की पहचान नाम हरसिमरन (27) हरविंदर निवासी झबरवाला, डोईवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। सुबह बाजार खुला तो दुकानदार मस्तराम नोटियाल ने सभासद राजेश भट्ट को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। सभासद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर काफी संख्या में मृतक के परिजन पहुंचे। परिजनों ने कहा कि मृतक अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें