फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस के पायलट पर पत्नी का इनकम टैक्स डाटा हैक करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा  

Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Hacker - फोटो : demo pic
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस के पायलट के खिलाफ उसकी पत्नी ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पायलट ने पत्नी के आयकर का प्रोफाइल डाटा हैक कर लिया है। पति-पत्नी अलग रहते हैं और वर्तमान में उनका एक वाद परिवार न्यायालय में भी चल रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान पायलट ने पत्नी के दस्तावेजों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया और उसकी जरूरी जानकारियों को भी बदल दिया। जानकारी के अनुसार राजपुर ओक हिल एस्टेट निवासी सेवानिवृत्त मेजर जनरल शम्मी सभरवाल की बेटी सोनम सभरवाल की शादी 2015 में नोएडा के शौर्य शर्मा के साथ हुई थी।

शौर्य शर्मा इंडिगो एयरलाइन में पायलट हैं और एंपरर-1, 704 सुपरटेक एमराल्ड में रहते हैं। साल 2017 में शौर्य ने सोनम को अपने घर से निकाल दिया था। तब से वे अपने पिता के साथ रह रहीं हैं। उन्होंने शौर्य पर खर्च के लिए दावा भी किया हुआ है, जिसका वाद देहरादून परिवार न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम सोनम ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने आयकर स्टेटस देखा तो पता चला कि उनका प्रोफाइल बदल दिया गया है। इस बीच उन्हें ध्यान आया कि आयकर रिटर्न के मूल दस्तावेज नोएडा में शौर्य के पास हैं।

उन्होंने शौर्य पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही प्रोफाइल डाटा हैक कर सारी जानकारियां जैसे ई-मेल, मोबाइल नंबर आदि बदल दिए हैं। थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि सोनम की तहरीर पर शौर्य शर्मा के खिलाफ 66 सी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना शुरू कर दी गई और जल्द ही पायलट शौर्य शर्मा को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें