फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेथ वारंट चैलेंज के बाद खली को इस इंडियन रेसलर ने दी चुनौती

Fri, 26 Feb 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए द खली रिटंर्स शो में विदेशी रेसलर ब्रॉडी स्टील के डेथ वारंट के बाद अब भारतीय रेसलर ने खली को चुनौती दी है।
विज्ञापन


नेशनल कुश्ती खिलाड़ी लाभांशु पहलवान ने दिलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) को कुश्ती और रेसलिंग में मुकाबले के लिए खुली चुनौती दी है। बृहस्पतिवार को ऋषिकेश स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में चंद्रेश्वरनगर निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कुश्ती खिलाड़ी 18 वर्षीय लाभांशु पहलवान ने रेसलर द ग्रेट खली को रिंग में मुकाबला करने की खुली चुनौती दी।

लाभांशु ने कहा कि वह खली से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। लाभांशु पहलवान स्टेट और नेशनल स्तर पर कई कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। उन्हें विभिन्न स्तर पर कुश्ती की प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कार और प्रधानमंत्री ने वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
विज्ञापन


पहलवान लाभांशु शर्मा ने बताया कि उनके वह उत्तराखंड में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए तीर्थनगरी के समीप कुनाऊं गांव में निजी तौर पर 15 बच्चों को कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मी होंगे दंडित

द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी रिंग के सामने खड़े होकर फाइटिंग की वीडियो बना रहे थे। इस मामले में शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

द ग्रेट खली रिटर्न्स में दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए स्टेडियम के अंदर काफी फोर्स लगायी गई थी। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल और एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान स्टेडियम में घूमकर जनता को नियंत्रित करने की सलाह दे रहे थे। रात के समय जब खली और विदेशी रेस्लरों की फाइटिंग शुरू हुई तो अपनी ड्यूटी छोड़कर पुलिसकर्मी वीडियो बनाने लगे।

इधर, पुलिस की लापरवाही के चलते गुस्साई जनता ने विदेशी रेसलरों पर पानी की बोतलें और रेत फेंका लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। उच्चाधिकारियों के डांटने पर पुलिस ने एक्शन लिया तो दर्शक नियंत्रित हुए।

इस मामले में एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सीओ को भी निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें