रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के इस फैसले का नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन समेत कई रेल कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया है। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों में भी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्व की तरह सीटों के आरक्षण की सुविधा बहाल करनी चाहिए।
महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार फिलहाल रेलवे पास के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी तक टाल दी गई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर जल्द ही रेलवे बोर्ड चेयरमैन वार्ता की जाएगी।
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव उग्रसेन सिंह का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण को लेकर जो प्रावधान किए हैं उसकी वजह से अधिकारियों-कर्मचारियों को काफी दिक्कतेें आ रही हैं। इन समस्याओं के बाबत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी का संचालन बुधवार को देहरादून के बजाय हरिद्वार से होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार और रायवाला के बीच आरओबी निर्माण कार्य के चलते दोनों ट्रेनों को देहरादून लाने के बजाय हरिद्वार से वापस रवाना किया जाएगा। इसके अलावा हावड़ा- देहरादून उपासना एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से देहरादून पहुंचेगी।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि जिन यात्रियों को बुधवार को शताब्दी या जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा करनी है, उन्हें हरिद्वार पहुंचना होगा। उपासना एक्सप्रेस को भी दो घंटे की देरी से देहरादून पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस समेत बाकी सभी ट्रेनों का संचालन नहीं प्रभावित होगा ।