जब यह वीडियो वायरल हुआ तो होटल की छत से तिरंगा हटा दिया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के साथ ही अधिकारियों को संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की बात भी लिखी गई थी।
इस संबंध में एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले की पुलिस से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही वास्तविकता पता चलेगी।