फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: सेना की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा एक जून से, देश के 206 शहरों में होगी आयोजित, प्रवेश पत्र जारी

Wed, 20 May 2026 11:07 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारतीय सेना की परीक्षा देश के 206 शहरों में स्थित 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य विभिन्न सैन्य भूमिकाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।
विज्ञापन
भारतीय सेना में जाने का मौका - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमिश्नड ऑफिसर/अन्य रैंक (जेसीओ/ओआर) की भर्ती के लिए आगामी ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी है। यह देशव्यापी परीक्षा एक जून से 12 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र 15 मई 2026 से आधिकारिक जॉइन इंडियन आर्मी पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा देश के 206 शहरों में स्थित 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य विभिन्न सैन्य भूमिकाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। इसमें 22 विभिन्न भर्ती श्रेणियों के उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। गढ़वाल क्षेत्र के पात्र उम्मीदवार भी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

नीती घाटी में अल्ट्रा मैराथन: एक हजार ने किया आवेदन, 27 राज्यों के साथ दो विदेशी नागरिक भी लेंगे भाग

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनमें हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के अभ्यर्थी शामिल हैं। सेना ने परीक्षा के सुचारु संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर लें। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर अंकित अपनी परीक्षा पाली, निर्धारित केंद्र और रिपोर्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें