I
कहा भारत और नेपाल के रिश्ते अटूट थे हैं और भविष्य में भी रहेंगे
I
Iभारतीय सैन्य अकादमी दुनिया की बेहतर प्रशिक्षण अकादमी है। इसके उत्तम प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि भारतीय सेना भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। यह बात आईएमए पासिंग आउट परेड में नेपाल सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने कही। उन्होंने भारत और नेपाल के रिश्तों पर भी बोला। कहा कि दोनों देशों के पुराने रिश्ते हैं जो कि अटूट हैं। ये थे और भविष्य में भी रहेंगे।I
Iनेपाल सेना प्रमुख ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 1988 में वह इस अकादमी का हिस्सा रहें हैं। यहां कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद इसी चेटवुड भवन के प्रांगण में उन्होंने भी सैकड़ों अफसरों के साथ अंतिम पग भरा था। भारतीय सैन्य अकादमी में अब तक नेपाल के 200 से ज्यादा अफसरों ने प्रशिक्षण लिया है। भारत की गुरु शिष्य परंपरा का यहां अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिलता है। अफसर जो कुछ यहां सीखते हैं उससे वह अपनी सेना में नेतृत्व करते हैं। नेपाल के 200 अफसरों में से चार अफसर नेपाली सेना के प्रमुख के पद तक पहुंचे हैं। सिगडेल ने कहा कि इसी प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षण की ही देन है कि वह भी अब अपने देश की सेना का नेतृत्व कर रहे हैं।
I
Iउन्होंने जैंटलमैन कैडेट को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि चाहे जो भी हो वर्दी की गरिमा को बनाए रखना है। कहा कि आप सभी को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थलों में अपनी ताकत का परिचय देना है। उस वक्त इसी प्रशिक्षण अकादमी का प्रशिक्षण आपकी दक्षता को बनाए रखने में काम आएगा। यहां से जाने के बाद सभी अफसर अपने-अपने देश की सेनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। तब भी यहां लिया गया प्रशिक्षण ही आपको हर कदम पर उत्तम बनाए रखेगा।I