शुक्रवार को वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी के ऊपर कई चक्कर लगाए। डबल पंखे वाले इस हेलीकॉपटर को देखकर लोगों में खासा कौतूहल रहा। भारतीय वायु सेना के बेड़े में यह हेलीकॉप्टर हाल ही शामिल किया गया है।
शुक्रवार को दिन में कई चक्कर लगाने के बाद नैनीसैनी हवाई पट्टी पर भी यह विमान उतरा। चिनूक सीएच-47 हेलीकॉप्टर के आगे और पीछे दो पंखे हैं। इसका इस्तेमाल दिन और रात को किया जा सकता है। यह हेलीकॉप्टर एक बार में 9.5 टन भार उठा सकता है। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। यह विमान यहां क्यूं आया था इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन अधिकारी इसे अभ्यास के तौर पर देख रहे हैं।