ऑपरेशन अलर्ट के तहत आजकल चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी और सीमावर्ती चौकियों पर सेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना ने एएन 32 मालवाहक विमान की लैंडिंग की।
इलाहाबाद स्थित सेंट्रल कमान से उड़ान भरकर आए विमान ने हवाई पट्टी पर लैंडिंग करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। इस बीच सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी एवं एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। भारत चीन सीमा स्थित नेलांग घाटी क्षेत्र एवं अग्रिम चौकियों पर भी थल सेना की विभिन्न बटालियनों ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया।
सूत्रों के अनुसार आईटीबीपी के साथ ही सेना की सिख रेजीमेंट, आर्टलरी, इन्फेंट्री आदि बटालियनें सीमा क्षेत्र में अभ्यास कर रही हैं। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों द्वारा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।