फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट का बापः पैरों से लाचार, करता है हैरतअंगेज स्टंट

Tue, 16 Dec 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे कि पैरों लाचार होने के बावजूद भी पानीपत का राधे अपने स्टंट से लोगों को हैरत में डाल देता है।
विज्ञापन


टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के लिए सोमवार को देहरादून में हुए ऑडिशन में उत्तराखंड के साथ यूपी और हरियाणा के प्रतिभागी भी पहुंचे। हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में हुए ऑडिशन के लिए करीब दो सौ ने पंजीकरण कराया।

आडिशन में पैरों से न चल पाने के बावजूद पानीपत के राधे ने जब स्टंट किए तो सब हैरत में पड़ गए। दून के सात वर्षीय पार्थ ने भी तारीफ बटोरी। मुंबई से पहुंची रिदिमा ने ऑडिशन लिए।
विज्ञापन


व्यवस्थाएं देख रहे कविलाश नेगी ने बताया कि ऑडिशन में 75 साल तक के बुजुर्ग भी पहुंचे, जिन्होंने गढ़वाली गीत सुनाए। बताया कि चुने गए प्रतिभागियों को चैनल की टीम फोन पर ही जानकारी देगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा।

राधे ने डांस में जीते कई मेडल

पानीपत निवासी राधे पांचाला ने बताया कि डेढ़ वर्ष की उम्र में तेज बुखार की वजह से अचानक पैरों से चलना बंद हो गया था। सदमे में मां को भी पैरालाइज हुआ और वह भी तबसे चल-फिर नहीं पाती हैं।

बताया कि 11वीं कक्षा में स्कूल में डांस में हिस्सा लेने के दौरान एक डांस ट्रेनर की नजर उस पर पड़ी तो राधे को अपने इंस्टीट्यूट में डांस का ऑफर दे दिया।

इसके बाद राधे की मेहनत देखकर वह उसे अकेले क्लास देने लगे। राधे ने बताया कि वह अब तक सौ से ज्यादा मेडल जीत चुका है।

सोमवार को राधे की बीए की परीक्षा थी, लेकिन उसने परीक्षा छोड़कर ऑडिशन दिया। यहां राधे ने आंखों में पट्टी बांधकर छह फीट की सीढ़ी पर चढ़कर और फिर दो गिलासों के साथ बैलेंस बनाया।
विज्ञापन

जाह्नवी की अंग्रेजी कमाल

ऑडिशन में पहुंची 11 वर्षीय जाह्नवी को हरियाणा में वंडर गर्ल के नाम से जाना जाता है। जाह्नवी ब्रिटिश, आस्ट्रेलिया, लंदन, अमेरिका सभी जगह की अंग्रेजी फर्राटे से बोलती है। हर जगह की अंग्रेजी में अंतर भी बताती है।

जाह्नवी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पांच लाख रुपए का इनाम भी दे चुके हैं। जाह्नवी के पिता बृजमोहन ने बताया कि दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल के जॉन कैरी भी जाह्नवी की अंग्रेजी सुनकर उसे सलाम कर चुके हैं।

दून का पार्थ भी बना पसंद
ऑडिशन में पहुंचा दून निवासी सात वर्षीय पार्थ भी निर्णायकों की पसंद बना। पार्थ ने यहां माइकल जैक्सन को अपनी पसंद बताया। कारगी रोड निवासी पार्थ ने रितिक रोशन की फिल्म के गाने परदे के गिरते ही पर डांस किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें