फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Tension: बदरीनाथ धाम में हवन; सेना के जवानों और पीएम मोदी के लिए हुई विशेष पूजा-अर्चना

Sat, 10 May 2025 05:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)

सार

बदरी विशाल के दरबार में विशिष्ट पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान देश के जवानों और पीएम मोदी के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान कायरना हरकतें कर रहा है। इस बीच बदरीनाथ धाम में सेना के जवानों और पीएम मोदी के लिए हवन, पूजा-अर्चना की गई। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के द्वारा आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के साथ भारत की तीनों सेनाओं के वीर सपूतों एवं प्रधानमंत्री मोदी को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। 

विज्ञापन




ये भी पढ़ें...India Pakistan Tension:  तनाव से चारधाम यात्रा होने लगी प्रभावित, उड़ानें रद्द...कारोबारियों को सताने लगी चिंता
विज्ञापन


पंचायत द्वारा भगवान श्री बदरी विशाल के यहां विशिष्ट पूजा-अर्चना कर हवन की आहुतियां दी गई। ऐसे समय में भारत के तीनों सेनाओं के वीर सपूतों रणबाकुरों एवं प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री को अद्भुत शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें