पत्र में मंत्रालय ने देश भर के सभी कार्यालयों से पुराने नक्शे को नए सिरे से बदलने की भी बात कही है। उधर, रविवार को हुई प्रतिनिधि सभा की कार्य समिति की बैठक में नेपाल सरकार से संविधान संशोधन विधेयक पर सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति का माहौल बनाने का आग्रह किया गया है।
वहीं नेपाल के कूटनीति क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत और नेपाल के बीच आई तनातनी को कम करने के लिए तत्काल प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया है। क्योंकि आपसी तनाव रोटी और बेटी का रिश्ता रखने वाले दोनों में से किसी भी देश के लिए बेहतर नहीं है। पूर्व विदेश मंत्री डॉ. भेष बहादुर थापा का भी यही कहना है।