तटबंध निर्माण की निगरानी के लिए बनेगी संयुक्त कमेटी
बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तटबंध निर्माण के बाद दोनों देशों की भूमि को काली नदी के बहाव से नुकसान की बात उठी। तय हुआ कि भारत-नेपाल के इंजीनियरों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी, जो तटबंध निर्माण कार्य का निरीक्षण करेगी।
डीएम रीना जोशी ने कुछ दिन पहले नेपाल की ओर से किए गए पथराव की घटना को अंजाम देने वाले नेपाली नागरिकों पर कार्रवाई की मांग भी की। इस पर नेपाली अधिकारियों ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।