फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Nepal Border: दोनों देशों के बीच झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, आदेश जारी

Fri, 21 Jul 2023 08:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

India Nepal Border News: बीते दिनों भारत-नेपाल के बीच हुई समन्वय समिति की बैठक में नेपाल ने पुलों के खुलने और बंद करने का समय बदलने का आग्रह किया था।
 
विज्ञापन
भारत-नेपाल झूला पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत- नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर झूला पुल मार्च से अक्तूबर तक सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे और नवंबर से फरवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे।

विज्ञापन


डीएम पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बीते दिनों भारत-नेपाल के बीच हुई समन्वय समिति की बैठक में नेपाल ने पुलों के खुलने और बंद करने का समय बदलने का आग्रह किया था।

Indian Rupees Ban in Nepal: नेपाल में कोई नहीं ले रहा भारतीय नोट, व्यापारी परेशान; ये कमीशन का खेल तो नहीं
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में पुलों के बंद और खोलने का समय बदलने का निर्णय लिया गया था। भारत-नेपाल के बीच आठ झूलापुल हैं। इनमें से झूलाघाट, डौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला पुलों से सबसे अधिक आवाजाही होती है। गर्मियों में पुल खुले रहने की समय सीमा एक घंटा बढ़ने से भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों को राहत मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से टैक्सी वाहन स्वामी परेशान

नेपाल में भारतीय टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर रोक से भारतीय टैक्सी स्वामी और चालक चार माह से परेशान हैं। नेपाल प्रशासन करीब चार माह से भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दे रहा है। नेपाल में कस्टम सुविधा न मिलने से भारतीय टैक्सी वाहन नेपाल सीमा पर सवारियों को उतार रहे हैं जबकि चार माह पहले तक भारतीय टैक्सी चालक भंसार चुकाकर महेंद्रनगर से आगे तक सवारी छोड़ते थे।

नेपाल महाकाली यातायात समिति के अध्यक्ष डंबर राज पंत ने बताया कि भारत के दूरदराज क्षेत्र से नेपाली सवारी लेकर आने वाले वाहनों से नेपाली टैक्सी और वाहन संचालकों को नुकसान हो रहा है। इसलिए उन्होंने भारतीय टैक्सी के नेपाल में प्रवेश रोकने की मांग की थी। बनबसा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मो. रफी अंसारी और निवर्तमान अध्यक्ष हरीश भट्ट ने बताया कि नेपाल के नए नियमों से 40 से अधिक टैक्सी वाहन स्वामी और चालक परेशान हैं।

नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश के लिए दो नियम

नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश के लिए दो नियम हैं। प्राइवेट वाहनों को महेंद्रनगर आवागमन के लिए कस्टम सुविधा बनती है। इसमें बिना शुल्क सुबह महेंद्रनगर जाकर शाम को भारत लौटना होता है। दूसरी व्यवस्था में बड़े वाहनों को पांच सौ रुपये रोजाना और छोटे वाहन दो सौ रुपये रोजाना के हिसाब से पूरे नेपाल में जाने दिया जाता है लेकिन अब इस सुविधा को भारतीय टैक्सी वाहनों के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें