फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः नोमैंस लैंड पर फिर अतिक्रमण की कोशिश, भारत की आपत्ति पर नेपाल प्रशासन ने रुकवाया काम

Mon, 15 Mar 2021 08:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)

सार

  • ब्रह्मदेव के विवादित स्थान पर पुलिया बनाने के लिए हो रही थी खोदाई 
  • आज प्रशासन, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम करेगी निरीक्षण 
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मदेव के पास नो मैंस लैंड में नेपाल की ओर से फिर अतिक्रमण की कोशिश हुई है। कोरोना काल में तारबाड़ लगाकर कब्जाई जमीन पर पुलिया निर्माण के लिए खोदाई की जा रही थी। फिलहाल, भारतीय प्रशासन की आपत्ति पर नेपाल प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और एसएसबी की टीम सीमा स्थल का निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन


सीमा स्तंभ गायब होने से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद

टनकपुर से लगती नेपाल सीमा में सीमा स्तंभ गायब होने से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद बना हुआ है। जुलाई 2020 में नेपाल की वन समिति और नागरिकों की ओर से ब्रह्मदेव बाजार के उत्तरी छोर में विवादित भूमि पर तारबाड़ कर अतिक्रमण किए जाने से खासा विवाद हुआ था। नेपाल इस भूमि को अपनी तो भारतीय प्रशासन इसे नो मैंस लैंड होने का दावा करता रहा है।


दोनों देशों के सीमांत जिलों के अधिकारियों के बीच होने वाली बैठकों में भी सीमा विवाद अक्सर उठता रहा है। पिछले वर्ष भारत-नेपाल सीमा का संयुक्त सर्वे शुरू हो चुका था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सर्वे बीच में ही बंद करना पड़ा। जुलाई में नेपाल की ओर से तारबाड़ कर अतिक्रमण का विवाद शांत हुआ था कि नेपाल की ओर से एक बार फिर विवादित भूमि पर निर्माण की कोशिश कर विवाद पैदा किया गया है।
विज्ञापन


नेपाल ने पुलिया निर्माण के लिए खोदाई शुरू की

ब्रह्मदेव के शुरुआत में पड़ने वाली पुलिया के उत्तरी छोर पर नेपाल ने पुलिया निर्माण के लिए खोदाई शुरू की। पता चला तो एसएसबी और पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। 

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि विवादित क्षेत्र में निर्माण पर नेपाल के जिलाधिकारी से वार्ता कर आपत्ति जताई गई है। इसके बाद निर्माण रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर विवादित स्थल का जायजा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें