फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने भारतीय सीमा पर दो हफ्ते में खोले पांच बॉर्डर आउट पोस्ट, 500 बीओपी खोलने की योजना

Tue, 29 Sep 2020 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट(पिथौरागढ़)
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर बीओपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल ने भारतीय सीमा से लगे डडेलधूरा जिले में भी मंगलवार को पांचवीं बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) खोल दी है। बीओपी खुलने से नेपाल के लिए अब सीमा की निगरानी करना आसान होगा। 

विज्ञापन


बैतड़ी और दार्चुला में कई बीओपी खोलने के बाद नेपाल दो सप्ताह के अंदर भारत की सीमा से लगे डडेलधूरा के वार्ड नंबर सात सदानी, वार्ड नंबर पांच परिगांव, वार्ड नंबर चार शिरषा, भागेश्वर के रुषलगढ़ और परशुराम नगरपालिका छह ततोपानी में भी बीओपी खोल चुका है।


यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध रूप से भारत आने की कोशिश को माना जाएगा घुसपैठ
विज्ञापन


भारतीय सीमा पर लगातार बॉर्डर आउट पोस्ट खोलकर नेपाल सशस्त्र सैनिकों की तैनाती कर रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, वह इसका उदेश्य तस्करी और आपराधिक गतिविधी को रोकना बता रहा है।

विज्ञापन

पांच सौ बीओपी खोलने की योजना

मंगलवार को भी सशस्त्र प्रहरी बल के उपमहानिरीक्षक हरिशंकर बुढ़ाथोकी और वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष खगेंद्र बहादुर ने बीओपी का उद्घाटन किया। इस मौके पर 52 कंपनी (गुल्म) के डीआइजी संतोष भट्ट भी मौजूद रहे। 

जानकारी के अनुसार, नेपाल भारत से लगने वाली सीमाओं पर पहले ही 500 बीओपी खोलने की योजना बना चुका है। 150 से अधिक बीओपी पर जवानों को तैनात भी कर चुका है। नेपाल अकेले प्रदेश नंबर सात के दार्चुला और बैतड़ी जिलों में आठ से अधिक बीओपी, कंपनी और हेडक्वार्टर खोलने के बाद डडेलधूरा में भी पांच बीओपी का उद्घाटन कर चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें