फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आर्थिक सुधारों की जरूरत: जेटली

Sun, 24 Apr 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
अरुण जेटली एक शादी में भाग लेने मसूरी आए हुए हैं। - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत में आर्थिक विकास दर अन्य विकासशील देशों की अपेक्षा तेजी से बढ़ रही है। दुनिया के कई विकसित देशों में बीते सालों में आई आर्थिक मंदी के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
विज्ञापन


इसके बावजूद देश में अभी आर्थिक सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के किसान और मजदूर की प्रति व्यक्ति आय में इजाफा करने की दिशा में सरकार कई अहम कदम उठा रही है। हर व्यक्ति को बैंकिंग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को देश के आर्थिक विकास में योगदान देने और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने पर बल दिया।

आईएएस एकेडमी में किया संबोधित
शनिवार दोपहर को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएए) पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री ने लगभग एक घंटे तक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में अधिकारियों की भूमिका सबसे अहम है। जेटली ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि भारत में विदेशी निवेश के लिए ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सवालों का जवाब भी दिया। इसके बाद अरुण जेटली एलबीएसएए से शाम को मसूरी में ही डीएलएफ के चेयरमैन केपी सिंह के पोते की शादी में शिरकत करने जेडब्लू मेरिएट होटल गए। जेटली सोमवार को वापस दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें