फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अगले सत्र से एक हजार मेधावी जाएंगे भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने की घोषणा

Tue, 09 Dec 2025 04:22 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

 शिक्षा मंत्री ने एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अगले सत्र से एक हजार मेधावी भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे।

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अगले शिक्षा सत्र से एक हजार मेधावी छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रदेश में इस साल 161 विशेष शिक्षकों का भर्ती होगी, 325 लेखाकार एक सहायक रखे जाएंगे, 266 स्कूलों में डिजिटल लैब और 1555 स्कूलों में आईसीटी लैब एवं वर्चुअल लैब की स्थापना होगी। 2021 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेगी।

विज्ञापन


वहीं, विभाग 1042 स्कूलों में रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा हैं। इसके अलावा 475 शिक्षकों को आईआईटी दिल्ली भेज जाएगा, जो दिल्ली में एआई का प्रशिक्षण लेंगे। 200 शिक्षक आईआईएम काशीपुर जाएंगे। जबकि 95 ब्लाकों में एक-एक मनोविज्ञान के काउंसलर की तैनाती करने जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार
विज्ञापन
विज्ञापन


जो देखेंगे कि बच्चे किसी तरह के तनाव में तो नहीं हैं। वहीं, सौ बच्चों को मुफ्त मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। वहीं, आईआईटी कानपुर के सहयोग से हर जिले में एक खगोल विज्ञान की लैब खुलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें