फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट के विरोध में महिला कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 02:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट करने के विरोध में कार्यकर्ताएं सचिवालय कूच करने जा रही थी।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कांग्रेस ने बेरोजगार नर्सिंग के साथ मारपीट करने के विरोध में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिन्हें गिरफ्तार कर एकता बिहार ले जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों बेराजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला में बेरोजगारों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक झड़प हुई। एक महिला पुलिसकर्मी पर कूच में शामिल एक महिला के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वैन में बैठाकर एकता विहार छोड़ दिया। नर्सिंक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन पिछले कई दिनों से वर्षवार भर्ती निकालने और आयु सीमा में छूट देने समेत कई मांगों को लेकर धरना दे रहा है। सोमवार को संगठन के सभी बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें