फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा...देश को समर्पित किया नवनिर्मित 65 मी.लंबा डबल लेन स्टील गार्डर पुल

Sat, 12 Oct 2024 05:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली भैरोघाटी-नेलांग सड़क पर बने नए स्टील गार्डर पुल का उद्धघाटन किया। यह सामरिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
डबल लेन स्टील गार्डर पुल देश को समर्पित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन) की ओर से भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित नेलांग घाटी में नवनिर्मित 65 मीटर लंबे डबल लेन स्टील गार्डर पुल कारछा-1 सेतु को देश का समर्पित किया गया। यह पुल भैरों घाटी और नेलांग के बीच जाड़ गंगा की सहायक नदी पर बनाया गया है। जो कि सामरिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


नेलांग घाटी में बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली भैरोघाटी-नेलांग सड़क पर बने नए स्टील गार्डर पुल का उद्धघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में अंतराष्ट्रीय सीमा पर सड़क सहित संचार जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

वाहनों की आवाजाही सुचारु
इसके साथ ही वाइब्रेंट विलेज जैसी महत्वकांक्षी योजना से खाली हो चुके गांव अब आबाद होने लगे हैं। वहीं, बीआरओ की ओर से सीमाओं तक अच्छी सड़कें और पक्के पुलों का निर्माण कर सेना की आवाजाही के लिए सुगम मार्ग तैयार कर रही है। बीआरओ के कंमाडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कारछा-1 सेतु का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में 6 माह बर्फ होने के कारण निर्माण कार्यों में परेशानी हुई। लेकिन इन सब मुसीबतों को पार कर बीआरओ ने करीब 6.5 करोड़ की लागत से यह डबल लेन स्टील गार्डर पुल तैयार किया है। पुल उद्धाटन के बाद इस पर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आईटीडीए नोडल एजेंसी तो है, पर सुनने वाला कोई विभाग नहीं, ऑडिट के पत्र भेजकर भी नहीं मिलता जवाब
विज्ञापन


वहीं यह सेना सहित वाइब्रेंट विलेज जादूंग और नेलांग की कनेक्टीविटी के लिए भी सुगम मार्ग बन गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि सीमा पर आवाजाही को दुरूस्त करने के लिए अन्य पुलों का निर्माण कार्य भी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें