फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा: 16 किलोमीटर निर्माण पूरा होते ही मिलम तक पहुंच जाएगी सड़क

Sun, 08 Nov 2020 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • तेजी से हो रहा है चीन सीमा तक सड़क पहुंचाने का काम
  • चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही भारी मशीनें और उपकरण 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा के लिए बन रही सड़क का काम तीव्र गति से चल रहा है। मिलम तक सड़क लिंक होने में अब केवल 16 किलोमीटर का कार्य शेष रह गया है। 2021 में सड़क के पूरा होने की उम्मीद है। कठोर चट्टानों को काटने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से मशीनें और उपकरण मिलम पहुंचाए जा रहे हैं। रविवार को भी मशीनों के पार्ट्स मिलम पहुंचाए गए। 

विज्ञापन


चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद बीआरओ मिलम के लिए भी सड़क निर्माण का काम तेजी से कर रहा है। 65 किमी लंबी इस सड़क पर मुनस्यारी से मिलम तक 16 किमी का निर्माण पहले ही कर लिया गया था, जबकि 29 किमी सड़क मिलम से मुनस्यारी की ओर मापांग नामक स्थान तक पूर्व में काटी जा चुकी है।


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: चीन सीमा से सटी अग्रिम चौकियों में शीतकाल में भी रहेगी सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी
विज्ञापन


मिलम से रुपसियाबगड़ तक चार किमी सड़क भी बनकर तैयार है। अब केवल रुपसियाबगड़ से मापांग तक सड़क काटी जानी शेष है। चीन सीमा पर चल रही तनातनी के बाद मिलम के लिए सड़क निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मिलम और मापांग तक कठोर चट्टानें और खड़ी पहाड़ियां होने से सड़क कटिंग में विलंब हो रहा है। इन कठोर चट्टानों को काटने के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से मशीनें और उपकरण मिलम पहुंचाए जा रहे हैं। सामरिक महत्व की इस सड़क की कटिंग का काम मुनस्यारी और मिलम दोनों ओर से तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें