इसके लिए भारतीय जेट फाइटर लगातार सीमा के पास उड़ान भरकर जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार को भी जेट फाइटर ने सीमा के निकट तक उड़ान भरी। इधर, नेपाल की ओर से जिस तरह की भारत विरोधी हरकतें इस समय की जा रही हैं, उसे देखते हुए नेपाल सीमा पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जवान काली नदी किनारे धारचूला से कालापानी तक लगातार गश्त कर रहे हैं।
रात को उड़ रहे हेलीकॉप्टर बने कौतूहल
जिला मुख्यालय में पिछले तीन-चार दिनों से रात के समय उड़ रहे हेलीकॉप्टर इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल का विषय बने हैं। बताया जा रहा है कि इन हेलीकॉप्टरों से सीमावर्ती पोस्टों के लिए राशन पहुंचाया जा रहा है।