दिन में लगातार गश्त करने के साथ ही रात में सीमा की निगरानी के लिए नाइट विजन उपकरणों की मदद भी ली जा रही है। भारतीय सीमा के निकट ड्रैगन लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है।
पिछले दिनों एक हजार सैनिक तैनात करने, पाला में सैन्य छावनी बनाने और पवित्र कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में मिसाइल बेस बनाने की चीन की हरकतों की जानकारी सेटेलाइट के माध्यम से मिल चुकी है। हालांकि चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं भी पूरी तरह से तैयार हैं।