फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद: हालात सामान्य नहीं हुए तो शीतकाल में भी अग्रिम चौकियों पर डटे रहेंगे जवान

Fri, 11 Sep 2020 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चीन सीमा पर यदि हालात सामान्य नहीं हुए तो इस बार सर्दी के मौसम में भी जवान अग्रिम चौकियों पर डटे रहेंगे। राशन का पर्याप्त कोटा चौकियों पर पहले ही रख दिया जाएगा। सितंबर आखिर और अक्तूबर से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात शुरू हो जाता है। जाड़ों में कालापानी से लिपुलेख तक भारी बर्फबारी होती है। यहां आठ से 12 फीट तक बर्फ जमा हो जाती है। ऐसे में अग्रिम चौकियों पर तैनात जवान कुछ समय के लिए निचली चौकियों पर आ जाते हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रतिदिन गश्त कर सीमा पर नजर रखी जाती है। इस बार लद्दाख में जिस तरह से चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की हरकतें की हैं और सीमा पार चीन की सैन्य गतिविधियां चल रही हैं, इसे देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के शीतकाल में भी अग्रिम चौकियों पर मुस्तैद रहने की संभावना है। ऐसे में जवानों के लिए रसद की आपूर्ति की जाएगी।

15 सितंबर से लौटना शुरू करेंगे माइग्रेशन वाले परिवार
द्वितीय रक्षा पंक्ति कहे जाने वाले उच्च हिमालयी क्षेत्र के माइग्रेशन वाले परिवार 15 सितंबर से निचले इलाकों की ओर लौटना शुरू कर देंगे। इन परिवारों का वापसी का क्रम अक्तूबर तक जारी रहेगा। सीमांत के लोग हर साल अप्रैल में भेड़ बकरियों और मवेशियों के साथ प्रवास पर व्यास और दारमा घाटियों में जाते हैं। वहां पर खेती करने के बाद सितंबर आखिर और अक्तूबर में लौटकर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल के सुरक्षा बलों ने सीमा पर की संयुक्त पेट्रोलिंग, 

भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा के हालातों की जानकारी जुटाने को संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां नहीं पाई गई। इन दिनों दोनों देशों की ओर से कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन करके अंतरराष्ट्रीय सीमा सील की हुई है।  

एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के निर्देश पर शुक्रवार को धनुषपुल स्थित एसएसबी 57 वीं वाहिनी की ए कंपनी के जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग की। 

एसएसबी धनुषपुल के कमांडर एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में दोनों देशों के जवानों ने भारत नेपाल पिलर संख्या 802/ 11 से 803/10 तक संयुक्त रूप से सीमा की निगरानी की। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों, वन संपदा एवं अतिक्रमण आदि के बारे जानकारी जुटाई।

सीमा के समीप के ग्रामीणों से भी सीमा के संबंध में पूछताछ की। बताया गया है कि लॉकडाउन के बाद दोनों देशों की यह पहली संयुक्त पेट्रोलिंग है। इस मौके पर एसएसबी के एएसआई जगदीप सिंह के अलावा नेपाल एपीएफ के निरीक्षक एचबी बसंत और अन्य जवान शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें