फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सीमा सील, जानिए क्यों सर्तक हुई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

Wed, 06 Dec 2017 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
india nepal flag
विज्ञापन
भारत और नेपाल की सीमा सील कर दी गई है। सिर्फ कुछ ही लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके चलते  पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हो गई है। जानिए वजह
विज्ञापन


नेपाल में होने वाले प्रतिनिधि और प्रदेश सभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे बनबसा और टनकपुर में भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई। अब सात दिसंबर को नेपाल में मतदान के बाद ही सीमा पर आवागमन सुचारु हो पाएगा।

चुनाव के मद्देनजर दोनों देशों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों भी सतर्क हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सिर्फ तीसरे देश के पर्यटकों को ही नियमानुसार सीमा पार करने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा मरीजों को आईडी दिखाने के बाद ही आवागमन की इजाजत दी जाएगी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि सीमा पर सघन चेकिंग अभियान जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन


। एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी ने बताया कि एसएसबी के जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। नेपाल एपीएफ के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। केबल बरात, बीमारों और वोट देने वालों को ही आईडी देखने के बाद सीमा पार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें