फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली छोड़ कोटद्वार आया युवक फांसी लगाने, परिजनों से कही थी तीन दिन बाद घर आने की बात

Wed, 06 Dec 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पोखड़ा विकासखंड के संगलाकोटी क्षेत्र के बोर गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोटद्वार के होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन


व्यक्ति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके बैग से काफी दवाइयां मिली हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से गांव जाने के लिए दो दिन पहले कोटद्वार पहुंचा था और यहां होटल में ठहरा था।

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें स्टेशन रोड पर एक होटल के कर्मियों ने अंदर से दरवाजा बंद होने और किसी तरह की आवाज न आने पर अनहोनी की आशंका की सूचना दी। बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


होटल का कमरा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो वहां छत पर पंखे की कुंडी की बगल में एक कुंडी पर नाइलोन की रस्सी के सहारे एक व्यक्ति लटका मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके कमरे और बैग की तलाशी ली गई।

फोटो पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान विक्रम सिंह नेगी (45) पुत्र मनवर सिंह नेगी निवासी बोर गांव संगलाकोटी के रूप में हुई। पुलिस को उसके बैग से काफी दवाइयां मिली हैं। जिस रस्सी से विक्रम ने फांसी लगाई, उसी रस्सी का कुछ भाग बैग में मिला है। पुलिस इस मामले को खुदकुशी का मान रही है।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई पूरण सिंह नेगी ने बताया कि विक्रम अविवाहित था। दिवाली पर वह गांव आया था। तीन दिन पूर्व उसने गांव आने की बात कही थी, लेकिन तब से उसका नंबर स्विच ऑफ चल रहा है। घटनास्थल से पुलिस को न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही उसका मोबाइल नंबर। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें