फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारधाम में मनेगा आजादी का जश्न, लहराएगा तिरंगा

Fri, 14 Aug 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संसदीय सचिव व केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ में ध्वजारोहण करेंगी। इस मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और निम के जवान मार्च पास्ट के साथ उन्हें सलामी भी देंगे।
विज्ञापन


आपदा के बाद से पिछले डेढ़ वर्ष से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ धाम में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह मंदिर परिसर में होगा। विधायक रावत इस मौके पर मौजूद रहेंगी।

बेस कैंप में मनाएगा पुलिस विभाग
दूसरी तरफ पुलिस विभाग अपने बेस कैंप में भी स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यहां चौकी इंचार्ज विपिन पाठक ध्वजारोहण करेंगे। धाम में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


इधर दूसरी तरफ जनपद के चारों तहसील मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय और विभागीय कार्यालय व शिक्षणसंस्थाओं में प्रात: 9 से 9.30 मिनट के बीच राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा।

सघन चेकिंग अभियान चला
शुक्रवार को पुलिस ने मंदिर परिसर से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक ढाई किमी क्षेत्र में जगह-जगह पर चेकिंग की। धाम में मौजूद सरकारी व निजी भवनों के साथ ही एमआई-26 हेलीपैड, पुलिस बेस कैंप, टेंट कालोनी में गश्त लगाकर पुलिस जवानों ने चेकिंग की। चौकी इंचार्ज विपिन पाठक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर एहतियात के तौर पर धाम में चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें