स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देश पर इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में मित्र राष्ट्र नेपाल के पुलिस व एपीएफ के जवानों को भी मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं, नेपाल के जवानों ने एसएसबी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
वहीं, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने चीन सीमा क्षेत्र की सभी पोस्टों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा चीन सीमा क्षेत्र में रह रहे स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। धारचूला विधायक हरीश धामी और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने रं पुस्तकालय का उद्घाटन कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।