फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रावत ने की घोषणाओं की बरसात

Sun, 16 Aug 2015 09:01 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आजादी की 69वीं वर्षगांठ पर राजधानी के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान डीजीपी बीएस सिद्धू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन


झंडारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में प्रदेश की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक कई घोषणाओं की बरसात कर दी। सीएम ने अपने संबोधन में पलायन को रोकने पर विशेष जोर देने की बात कही।

कहा कि स्थानीय उत्पादनों में बढोतरी करके प्रदेश से पलायन को रोकने का प्रयास होगा। इस दौरान सीएम ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद क्रांतिकारियों के साथ ही देश की सुरक्षा में शहीद तथा राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कलाम के नाम से ग्रामीण क्षेत्रों के ल‌िए बनेगी योजना

सीएम ने जल्द ही पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजना संचालित किए जाने की बात कही। कहा कि प्रदेश की समृद्धशाली लोक कलाओं का संरक्षण किया जाएगा।

गैंरसैंण सत्र में राज्य आंदोलनकारियों के पेंशन मामले को विधानसभा में रखने की बात कही। कन्या धन योजना को अधिक लोगों तक पहुंचाने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए नियम बनाने की ऐलान किया।

सीएम ने चारधाम यात्रा सुरक्षित चलाए जाने को लेकर अपनी पीठ भी थपथपाई। कहा कि सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में गया।

सीएम ने सांस्कृतिक पर्यटन को अपना अगला लक्ष्य बताया। राज्य की बोलियों को कक्षा 9 से 12 तक के पर्यटन में शामिल किए जाने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें