मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा से पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजेंद्र सिंह रौतेला, 40 वीं वाहिनी पीएसी के भगवती प्रसाद पंत, विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना देहरादून अंकुश मिश्रा और एसटीएफ के एसआई उमेश कुमार को पुरस्कृत किया। इसके अलावा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, अनिरुद्ध थापा, निवेदिता और खेल प्रशिक्षक के रूप में अनूप बिष्ट को पुरस्कृत किया। वंदना के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ना होने पर उनका पुरस्कार उनके भाई सौरभ कटारिया को दिया गया।
विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन भराड़ीसैंण गैरसैंण में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान करेंगे और 11.40 पर भराड़ीसैंण हेलीपैड पहुंचेंगे। 11.50 पर विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद वहां पर पौधरोपण भी किया जाएगा। सीएम दोपहर में 12.50 पर भराड़ीसैंण हेलीपैड आकर देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।