फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: इस बार देहरादून पुलिस लाइन में होगा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम, तैयारियां तेज

Thu, 06 Aug 2020 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर परेड में शामिल होगी केवल राज्य पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स नहीं आएंगी
  • परेड ग्राउंड में होती थी स्वतंत्रता दिवस की परेड, इस बार स्मार्ट सिटी के कामों की वजह से घिरा मैदान 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम इस बार देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित होगा। यह निर्णय परेड ग्राउंड में चल रही खुदाई के कारण लिया गया है। इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए यहां भी तमाम सावधानियां बरती जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस पर परेड में केवल पुलिस की टुकड़ियां ही भाग ले सकेंगी। ताकि, संक्रमण के खतरे को टाला जा सके। 

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बुधवार को शासन और जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों में बैठक हुई थी। इस समय परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। ऐसे में पुलिस लाइन को ही स्वतंत्रता दिवस परेड व कार्यक्रम के लिए चुना गया है। पुलिस लाइन का ग्राउंड परेड मैदान से छोटा है, लिहाजा यहां वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भी चुनौती से कम नहीं है। 

ऐसे में निर्णय यह भी लिया गया है कि परेड में केवल राज्य पुलिस व इससे जुड़े विंग (एसडीआरएफ, सीपीयू, पीएसी आदि) ही भाग लेंगे। जबकि, हर साल आईटीबीपी के जवान भी परेड में शामिल होते थे। इसके साथ ही भारतीय थल सेना का बैंड व अन्य टुकड़ियां भी कार्यक्रम में शामिल होती थीं, लेकिन इस बार संक्रमण का खतरा है। ऐसे में इन टुकड़ियों को न्योता नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टुकड़ी में जवानों की संख्या भी आधी 

परेड के दौरान टुुकड़ी में 30 जवान होते थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या भी आधी (15) कर दी गई है। एक टुकड़ी में सिर्फ 15 जवान ही कदमताल करते नजर आएंगे। कार्यक्रम का न्योता भी सीमित लोगों को ही दिया जा रहा है। ताकि, पुलिस लाइन में भीड़ से बचा जा सके।

स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार कार्यक्रम को पुलिस लाइन में करने का निर्णय लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की परेड में केवल पुलिस और इससे जुड़ी विंग ही भाग लेंगी। ताकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा सके। 
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें