फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सोनिया गांधी और राहुल पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप

Sat, 16 Apr 2022 05:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। उन्होंने धामी सरकार के मंत्री के बयान को सभी महिलाओं का अपमान बताया। 
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने निंदा की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसकी वह निंदा करते हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा नेताओं की एक महिला के प्रति की गई, इस प्रकार की अभद्र भाषा से बीजेपी का दोगला स्तर उजागर होता है। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंककर विरोध जताया।

 

शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। राजधानी देहरादून के एस्लेहॉल चौक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंत्री का पुतला दहन कर रोष जताया गया। 

विज्ञापन


महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक महिला का अपमान करें। उन्होंने कहा देश की सेवा और भारतीय राजनीति में गांधी परिवार का लंबा इतिहास है।

ये भी पढ़ें...हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की रस्मों के बीच अचानक पहुंची महिला ने मचाया तांडव, शातिर दूल्हे के चौंकाने वाले कारनामे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने  कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें