फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून और विकासनगर में इनकम टैक्स की छोपमारी से हड़कंप

Fri, 02 Dec 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर/देहरादून
विज्ञापन
income tax - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयकर विभाग ने देहरादून और विकासनगर में एक कारोबारी परिवार के करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर सर्च रेड की। इसमें होटल, अस्पताल, ज्वैलरी शोरूम, समेत कई पेट्रोल पंप शामिल हैं। टीम ने कारोबारी के हरबर्टपुर स्थित प्रतिष्ठान में भी रेड डाली। जहां देर शाम तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे विभाग की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर पहुंचीं। डिप्टी डायरेक्टरों की अगुवाई में पहुंची इन टीमों ने इस कारोबारी से संबंधित ज्वैलरी शोरूम के साथ ही होटल, पेट्रोल पंप, उनके हरबर्टपुर स्थित नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और उनके आवास पर छापेमारी की।

सूत्रों की माने तो नोटबंदी के बाद भारी मात्रा में की गई सोने और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के मद्देनजर ही छापेमारी की यह कार्रवाई की गई है। अधिकारी रेड के दौरान मिले ब्योरे को खंगालने में जुटे हुए हैं। देर रात तक दस्तावेजों की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों, नौकरों और स्टॉफ को बाहर जाने से रोका

income tax - फोटो : income tax
टीम ने मौके पर पहुंचते ही परिजनों के साथ नौकरों और स्टॉफ के बाहर निकलने पर रोक लगा दी और वहां उपलब्ध रिकॉर्ड और अन्य सामान को कब्जे में लिया। साथ ही अहम दस्तावेजों को जब्त कर लिया। रेड की खबर आग की तरह फैल गई और इससे शहर के अन्य प्रतिष्ठित कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग का यह सर्च अभियान दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 

सर्च रेड और सर्वे में अंतर 
विभाग जब किसी फर्म या कारोबारी के यहां सर्वे करता है तो वह निर्धारित जगह पर किया जाता है। यानी संबंधित व्यक्ति के घर या ऑफिस में। सर्च रेड व्यापक स्तर पर होती है। इसमें संबंधित व्यक्ति के घर, आवास यहां तक कि करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी जांच की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें