भाजपा की गागरीगोल, गरुड़, लौबांज कौसानी पहुंची परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कि जनता के हित के लिए उत्तराखंड में सत्ता और व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी है।
ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर हुई जनसभा में महाराज ने कहा कि सीएम रावत राज्य की जनता को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने राज्य का भला करने के बजाय अपने परिवार के सदस्यों, अपने पिछलग्गू, माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों का ही भला किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। 2017 में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएगी।
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड के विकास प्रति अथाह लगाव है। केंद्र की योजनाओं को लागू करने में सीएम हरीश रावत कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सीएम रावत भाजपा के विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास के लिए बजट नहीं दे रहे हैं।