छापे से ज्वैलर्स में हड़कंप मच गया।
शहर के दो सराफा कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स की टीमों ने छापे डाले। टीमें देर रात तक कागजात खंगालती रही। नोट बंदी के दिन और इसके बाद हुए लेन-देन का हिसाब जोड़ती रही। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि क्या-क्या और कितना लेनदेन हुआ है।
मंगलवार को कई दिन बंदी के बाद राजधानी में सराफा कारोबारियों ने दुकानें खोलीं। दोपहर बाद बल्लीवाला चौक और राजपुर रोड स्थित ज्वैलर्स के यहां इनकम टैक्स की टीमों ने छापे डाल दिए।
छापों से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बिल बुक से लेकर हर तरह के दस्तावेज देखने के साथ ही सराफा कारोबारियों की दुकानों में रखा सोना भी तौलकर देखा। अचानक हुई छापेमारी के बाद ज्यादातर कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। देर रात तक आईटी की टीम जांच पड़ताल में जुटी थी।