फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में इनकम टैक्स के ताबड़तोड़ छापे, व्यापारियों में हड़कंप

Wed, 02 Nov 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tax
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम के छापों से बुधवार को दिनभर शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इनकम टैक्स की टीम ने एक नामी मिठाई और एक नमकीन कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर दस्तावेज जब्त कर लिए। हालांकि अभी टैक्स चोरी का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी अभियान शुरू किया। एक टीम मिठाई कारोबारी के बल्लूपुर चौक स्थित प्रतिष्ठान, एक टीम उनकी पटेलनगर स्थित फैक्ट्री, एक टीम ने राजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा।

एक टीम ने एक नामी नमकीन कारोबारी के मोती बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा। यहां से भी टीम ने कई दस्तावेज जब्त किए। छापेमारी की वजह से दिनभर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इससे पहले बीते सप्ताह टीम ने कुछ सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें