फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर मिलीं गड़बड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने पलटन बाजार स्थित दो प्रतिष्ठानों पर लंबा सर्वे किया। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं हैं। विभाग ने दस्तावेज जब्त करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीमें शुक्रवार को दोपहर अचानक पलटन बाजार पहुंची थीं। टीम को देखकर व्यापारियों में खलबली मच गई। टीमें बिग फैंसी स्टोर और न्यू फैंसी वूल स्टोर पर सर्वे करने पहुंची थीं। देर रात तक सर्वे की कार्रवाई चली। ज्वाइंट कमिश्नर एनसी उपाध्याय ने बताया कि दोनों साझीदार के स्टॉक में बड़े पैमाने पर अंतर पकड़ा गया है। यह भी बात सामने आई है कि दोनों साझीदार जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम बड़े पैमाने पर करते हैं, लेकिन उस हिसाब से आयकर की जानकारी अपडेट नहीं है। दोनों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने बाद में कागज उपलब्ध कराने को कहा है। आयकर विभाग की टीमें लौट गई हैं। जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें