फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्रदर्शनी में दिखाए विज्ञान व गणित के मॉडल

विज्ञापन
बाबूगढ़ स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेले के दौरान मॉडलों को अवलोकन करती शिक्षिका। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
बाबूगढ़ स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, हिंदी और अंग्रेजी विषय से जुड़े मॉडलों और चॉर्ट की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार बोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों की बौद्धिक क्षमता में निखार लाते हैं।
विज्ञापन

छात्रों के डायलीस प्रोजेक्ट, पाचन तंत्र, फेफड़े, वाटर हार्वेस्टिंग, बायो गैस, वैक्यूम क्लीनिर, वर्षा आधारित मॉडलों को अभिभावकों ने खासा सराहा। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने नाटकों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के त्योहार और चारों धर्मों के विवाह मंडपों को भी प्रोजेक्ट के माध्यम से समझाने की कोशिश की। इस अवसर पर सावित्री, रचिता, मीनाक्षी, प्रीति, अंजू, सोनिया, रिंकुु शर्मा, राज, दीपिका पैट्रिक, मनोज चौहान, गुरप्रीत कौर, तानिया, साहिल रावत, प्रांजल, शालिनी, आकांक्षा पालिवाल, समिखा, मानसी, रितिका, श्रुुति, सलोनी, मिनाक्षी, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें